कोरोना को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अभी एहतियात के पहले स्तर के कदम उठाए गए हैं अगले स्तर पर डिजिटल फाइलिंग और वर्चुअल कोर्ट पर भी विचार हो रहा है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि निचली अदालतों में हालात मुश्किल और चुनौती भरे हैं वहां अधिक खतरा है। सीजेआई लगातार हाई कोर्टो के संपर्क मेंं हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारा मकसद है कि अदालतें वायरस फैलाने की जगह न बने। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ जेल में कैदियों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने पर सोमवार को अहम सुनवाई करेगी।
Comments
Post a Comment